Friday, 2 January 2015

Funny राशिफल - 2015.

मेष
इस साल आपका विवाह योग बन रहा है मगर ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आप पहले से शादीशुदा हैं। गणेशा कहते हैं कि इस आफत के लिए आप खुद ज़िम्मेदार हैं। टाइमपास करने के चक्कर में ऑफिस में जिस लड़की से आपने फ्लर्ट करना शुरू किया था, उसे लेकर आप अब सीरियस होने लगे हैं। आपके प्यार में वो लड़की भी इतना आगे जा चुकी है कि आपका तलाक तक करवा सकती है वैसे भी वो घर उजाड़ने के मिशन पर निकली है।
जब-जब आप ऑफिस में होते हैं तो बीवी को धोखा देने के लिए मन में गिल्ट होता है मगर घर पहुंचते ही बीवी की कर्कश आवाज़ सुन, आप सोचते हैं कि ये यही डिज़र्व करती है।
बावजूद इसके गणेशा सलाह देंगे कि इन चक्करों में मत पड़िए। ये उम्र आपकी सैटिंग करने की नहीं, कन्यादान करने की है। ज़रा नज़र उठाकर देखिए, आपकी बेटी जवान हो गई है।
सलाह-पांच शनिवार छह कौओं को शहद चटाइए, इससे आपकी बीवी की कर्कशता चली जाएगी।
लाल रंग की गिलहरी को बूंदी का रायता खिलाएं


वृष

इस राशि वालों की किस्मत इस साल बिलुकल साथ नहीं देगी। ऑफिस जाने की जल्दी होगी तो रास्ते में स्कूटर पंचर हो जाएगा, मेहमान आए होंगे तो सिलेंडर ख़त्म हो जाएगा, ज़रूरत पड़ेगी तो नेट काम नहीं करेगा, बीवी बीमार होगी तो कामवाली छुट्टी ले लेगी, सहवाग की बैटिंग के वक्त लाइट चली जाएगी, लाइट आने पर मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म चल रही होगी और तो और जब-जब चाय में डुबोकर खाने के लिए ग्लूकोज़ का बिस्किट उसके अंदर डालेंगे, वो उसी में डूब जाएगा!
सलाह- बिस्किट चाय में न डूबे इसके लिए ज़रूरी है कि उसे लाइफ जैकेट पहनाएं।
मिथुन
बाकी सालों की तरह इस साल भी आप कुछ ख़ास नहीं उखाड़ पाएंगे। ऑफिस में आपको बॉस से डांट खानी पड़ेगी और घर पर बीवी से। न तो रिश्तेदार आपको भाव देंगे और न ही मांगने पर बच्चे पानी का गिलास। जून आते-आते आपका पालतू कुत्ता भी आपको देखकर पूंछ हिलाना बंद कर देगा। इस सबसे तंग आकर आप आत्महत्या करना चाहेंगे और जान देने के लिए एक दिन टीवी पर मौसमकी डीवीडी लगाएंगे। मगर प्रिंट ख़राब होने के कारण वो चल नहीं पाएगी। गुस्से में आप अपने हाथ की बनी चाय पिएंगे मगर उससे भी आप मरेंगे नहीं बस मुंह से झाग निकलने के बाद बेहोश होंगे।
सलाह-सात मंगलवार किसी लाल गिलहरी को बूंदी वाला रायता खिलाएं, लाभ मिलेगा।


कर्क
पिछले साल की तरह ये साल भी आप फेसबुक पर बैठ कर बर्बाद कर देंगे। दूसरों की वॉल से अच्छे-अच्छे स्टेटस चोरी करने, उन स्टेटस पर आने वाले लाइक का घंटों इंतज़ार करने, हर फोटो में दोस्तों को टैग करने, स्कूल में साथ पढ़ी लड़कियों के प्रोफाइल ढूंढने और एक्सेप्ट न किए जाने की उम्मीद के बावजूद उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने में आप अपनी ज़िंदगी का एक और साल तबाह कर देंगे।
फेसबुक पर बैठे रहने के चक्कर में आप पूरी सर्दी बिना नहाए गुज़ार देंगे। इसी चक्कर में मां-बाप से गालियां खाएंगे मगर आप इतने ढीठ हो चुके हैं कि इन गालियों का आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सारी गालियां एक कान से होते हुए बिना दिमाग में घुसे दूसरे कान से चुपचाप निकल जाएंगी।
सलाह-आप जैसे ढीठ आदमी को सलाह देने का कोई फायदा नहीं है।


सिंह
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये साल काफी फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में हैं तो दो नम्बर का पैसा बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। प्राइवेट में हैं तो बॉस की लगातार चमचागिरी करने के चलते आपकी भारी तरक्की होगी। आपकी सैलरी बाकी लोगों से ज़्यादा बढ़ाई जाएगी। आपको ऐसे काम में लगाया जाएगा जिसके लिए न्यूनतम बुद्धि की आवश्यकता होगी। आपका काम बाकी लोगों की बॉस से चुगली करना है और वो आप पूरी ईमानदारी से करते रहें।
गणेशा सलाह देते हैं कि जून के बाद आप थोड़ा सतर्क हो जाएं क्योंकि इस दौरान बॉस का एक और सिफारिशी टट्टू ऑफिस में ज्वॉइन करेगा। तब आपको नए सिरे से खुद को प्रूव करना होगा। मगर घबराएं नहीं, खुद पर विश्वास रखें। हर आदमी के पास गिफ्टिड टेलेंट होता है। बॉस के सामने दूसरों की चुगली करने के लिए नए आदमी को एफर्ट करना होगा जबकि ऐसा करने का आपमें पैदाइशी गुण है।
सलाह- ‘लगाई-बुझाईकी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए रोज़ाना तीन हिंदी सीरियल देखें।


कन्या
आपकी राशि भले ही कन्या हो मगर आपकी ज़िंदगी में कोई कन्या आती दिखाई नहीं दे रही। मगर इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, सिवाए आपके। करियर सेट करने की उम्र में आप लड़कियां सेट करते रहे और जब बारी लड़की सेट करने की आई तो आप करियर सेट करने में लगे हैं। आपकी अरेंज मैरिज हो सके ऐसी आपकी इमेज नहीं है और आप लव मैरिज कर सकें, ऐसी आपकी शक्ल नहीं। गणेशा कहते हैं कि ये स्थिति अभी कुछ और वक्त तक बनी रहेगी और 2017 के बाद जाकर आपका विवाह होगा मगर तब भी कन्या मनुष्य जाति से होगी या नहीं, इसकी गारंटी गणेशा नहीं लेते।
सलाह-इक्कीस सोमवार सुबह-शाम खुद को दस-दस थप्पड़ लगाएं, इससे उन लड़कियों के मन को शांति मिलेगी जो कभी आपको पीटना चाहती थीं।


तुला
वक्त आ गया है कि तुला राशि वाले अपनेआप को लेकर ग़लतफहमी पालना बंद कर दें और थोड़ा व्यावहारिक हो जाएं। सिर्फ आपके ये मानने से कि मैं बहुत होशियार हूं और ज़िंदगी में बहुत अच्छा डिज़र्व करता हूं, दुनिया को फर्क नहीं पड़ता। टीवी डिस्कशन्स में आने वाले गेस्ट को मूर्ख मानने से आप खुद होशियार नहीं हो जाते। दसवीं पास दोस्तों को अपने अल्पज्ञान से आतंकित करने से कुछ पल्ले नहीं पड़ने वाला। अब भी वक्त है, संभल जाइए। आपके दोस्तों के दो-दो बच्चे हो गए और आपकी अभी शादी तक नहीं हुई, ये बात अलग है कि बच्चे आपके भी दो हो चुके हैं जिनमें से एक की तो खुद आपको भी जानकारी नहीं है।
सलाह- खुद के कमाए पैसों से एक अंडरवियर खरीदने बाज़ार जाएं, अपनेआप अक्ल ठिकाने आ जाएगी।
दही में तीन चम्मच चाय पत्ती मिलाकर पंडित जी को पिलाएँ


वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का इस साल भाग्य खूब साथ देगा। खरीदारी करने बाज़ार जाएंगे तो सेल में कुछ सस्ते स्वेटर मिल जाएंगे, बुक करवाने के दो दिन बाद सिलेंडर की डिलिवरी हो जाएगी, फुटपाथ से खरीदी पाइरेटिड सीडी का प्रिंट अच्छा निकलेगा, आटे की थैली में साबुनदानी का मुफ्त स्टैंड निकलेगा, जिस गाड़ी में सफर करेंगे उसमें सुंदर लड़कियां दिखेंगी, पड़ौसी के दसवीं में अच्छे नम्बर आएंगे, उसकी बुआ की लड़की अपने मायके से आपके लिए नया पजामा लाएगी और और तो और आपकी भैंस माया भी इस साल बाकी सालों के मुकाबले ज़्यादा दूध देगी।
सलाह-अपनी गली के आठ आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाएं, इससे आपका भाग्य और चमकेगा।


धनु
31 दिसम्बर की शाम पतले होने का जो resolution आपने लिया था, वो दो जनवरी की सुबह आलू के परांठे खाने के साथ टूट जाएगा। तीन जनवरी की शाम दोस्त के साथ टहलते हुए आप उसके कहने पर मोमो खा लेंगे। पहला मोमो मुंह मे लेते ही पतले होने का आपका resolution आपको धिक्कारेगा मगर उसे इग्नोर कर आप एक और प्लेट का ऑर्डर देंगे। दस जनवरी की शाम बीवी आपको बताएगी कि रनिंग के लिए आपने जो नया ट्रैक सूट खरीदा था, बिना एक बार भी पहने उसे चूहा काट गया है।
बीवी पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाते हुए आप उससे झगड़ा करेंगे, जिस पर बीवी के हाथों आपकी उन स्पोर्ट्स शूज़ से पिटाई हो जाएगी जिन्हें आपने ट्रेक सूट के साथ खरीदा था।
सलाह-किसी गरीब आदमी को रा वन और रामगोपाल वर्मा की आग की डीवीडी भेंट करें, उसे देखने के बाद वो आपको इतनी बद्दुआएँ देगा कि आप खुद-ब-खुद पतले हो जाएँगे।

 मकर
टीवी देखने के लिहाज़ से ये साल महिलाओं के लिए काफी अच्छा है। मार्च के आसपास आप सोनी टीवी पर दो नए सीरियल देखने शुरू करेंगी और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बिना नागा उसे पूरा साल देखेंगी। इस दौरान रिमोट के लिए कई दफा आपका अपने पति से झगड़ा होगा मगर सीरियल्स की साजिश रचने वाली बहुओं की तरह आप भी हार नहीं मानेंगी।
वहीं दूसरी ओर रिएलिटी शोज़ के हिसाब से ये साल आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। आप जिस-जिस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करेंगी वो फाइनल तक तो पहुंचेगा मगर जीत नहीं पाएगा जिसे लेकर आपको भारी दुख होगा। रात-रात भर कमरा बंद कर फूल की कढ़ाई वाला तकिया मुंह में ले रोएंगी और हो सकता है इस बीच डिप्रेशन की शिकार भी हो जाएं।
सलाह- पति के सोते ही उसके मोबाइल से अपने चहेते प्रतिभागी को ढेरों वोट करें। इससे पति भले ही डेंजर ज़ोन में चला जाए, मगर आपका पसंदीदा गवैया बच जाएगा।


कुंभ
कुंभ राशि वाले अपना ये साल पंडितों के चक्कर में बर्बाद कर देंगे। आपके लिए ये समझना बहुत ज़रूरी है कि अगर आपकी ज़िंदगी में कुछ नया नहीं हो रहा तो उसकी वजह आपकी ख़राब किस्मत नहीं, आपका आलस हैं। ऑफिस से घर आने के बाद आपका सारा दिन पड़े रहने में बीतता है और यही वजह है कि आप दस साल से एक ही ऑफिस में पड़े हुए हैं। आपके पड़े-पड़े आपके बच्चे बड़े हो गए मगर आप अपने करियर में कहीं नहीं बढ़े। गणेशा सलाह देते हैं कि यूं दिनभर भेजे के कुकर में ख्याली पुलाव पकाते रहने और बॉस के घर की महिला सदस्यों को याद कर उसे गाली देने का कोई फायदा नहीं है।
लिहाज़ा बिना कुछ किए हालात सुधरने की उम्मीद में चार अख़बारों में राशियां पढ़ने और हाथ की अंगुलियों से लेकर पैर के अंगूठे तक में अंगूठियां पहनने के बजाए रजाई से निकलिएगैस पर पानी गर्म कर नहाइए, नहीं नहाना तो मुंह-हाथ ही धोइए और स्कूटर स्टार्ट कर कहीं बाहर जाइए।
सलाह- एक पाव दही में तीन चम्मच चाय पत्ती डालने के साथ उसमें रात की बची एक कटोरी दाल डालिए और इसमें आधा गिलास फिनाइल मिक्स कर, उस पंडित को पिलाइए जो खुद आपको अब तक ऐसे उल्टे-सीधे उपाय बताता आ रहा था।


मीन
जहां तक बारगेनिंग या मोलभाव का सवाल है, मीन राशि की महिलाओं के लिए ये साल काफी शुभ हैं। दुकान से सूट का कपड़ा खरीदने से लेकर गली में सब्ज़ी वाले से लड़-झगड़कर पैसे कम करवाने में आपको व्यापक सफलता मिलेगी। आपकी ख्याति मौहल्ले में ही नहीं, देशभर में फैलेगी। और तो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियार खरीदते समय भारत सरकार दूसरे देशों से मोलभाव के लिए आपको बुलावा भेजेगी। फ्रांस जैसे देशों से मिसाइल खरीद के समय आप ये कहते हुए रेट कम करवाएंगीजाओ भइया जाओपचास में पीछे जापान वाले दे ही रहे थे या फिर हम तो हमेशा आप ही के यहां से खरीदते हैं’, कहकर उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करेंगी।
सलाह- कॉलेज में आप भाव खाती रही हैं और अब मोलभाव कर रही हैं। हमारी गुज़ारिश है कि यही हाव-भाव बनाए रखें।

अलविदा 2014 तुमसे कुछ प्रश्नों के जवाब बाकी हैं :-


सीधी सी बात है यह देश किसी के बाप का नहीं है और अगर है भी तो उतना ही मेरे बाप का भी है।
हमारे देश के ही एक हिस्से में भारतीय नागरिक अपने पुरखों का घर छोड़ कर भागे या भाग रहे हैं,जी हाँ मै काश्मीरी पंडित भाईयों की बात कर रहा हूँ,अगर वहां काश्मीरी मुसलमान रह सकते हैं तो काश्मीरी पंडित क्युँ नहीं ? कैसे हालात थे क्युँ नहीं सुरक्षा दी गई कि वह अपने मिट्टी और जमीन पर रहते ? क्यों नहीं उनकी समस्याओं को समझा गया,क्युँ नहीं ऐसे हालात से लड़ा गया कि वह वहाँ रुकते? कौन है जिम्मेदार ? निश्चित ही वह उनकी जिम्मेदारी थी जिनकी भी सरकारें रहीं हो इस मामले में सब निकम्मी थीं,नाम लूंगा तो विवाद होगा पर ज़रा सोचें कि प्रलाप करके दोष देकर इतिश्री कर लेना ही काफी है या काश्मीरी पंडितों के लिए कुछ करना जरूरी भी है ? क्या किया गया आज तक ? जो सरकार पहले थी वह भी जो अब है वह भी उसे जिम्मेदार नहीं मानते आप ? या आज भें भें कर काश्मीरी पंडितों के लिए रोने वाले उनके लिए क्या कर रहे हैं ?अब एक तथ्य यह भी है कि कश्मीरी पंडित अब जहाँ हैं वहां सुखी हैं और काश्मीर से अधिक सुखी हैं इसलिए वापस जाना ही नहीं चाहते,पर सच तो यह है कि उनका घर छोड़ना उनके लिए दुख भरा कदम था ।
ऐसे हालात में इंडो-बंगला देश के बार्डर को पार करके बिना रोक टोक बंगला देशी अवैध तरीके से कैसे घुस रहे हैं? मुसलमान हैं इससे मतलब नहीँ है,अवैघ तो अवैध है उनकी पहचान करके तुरंत उनकी "घर वापसी" कराई जाए और बार्डर पार करने पर रोक क्युँ ना लगाई जाए ? पर दोगलापन नहीं चलेगा,यही बंगला देशी "घर वापसी" के अभियान में लालच देकर बुलाए जाते हैं तो वह शुद्ध भारतीय हो जाते हैं ।हद है यह कि इन अवैध बंगलादेशियो का विरोध तो होता है और होना भी चाहिए पर टूरिस्ट बीज़ा पर भारत आए पाकिस्तानी हिन्दू नागरिक यहीं रह जाते हैं,हजारों हजार की तादात मे नैपाली भारत मे रोज घुसते हैं,यहीं रहते हैं तो कोई प्रश्न क्युँ नहीं उठाता ? क्या अलग अलग मापदंड होंगे ? कोई बताएगा कि किसी भी देश के खराब हालात में वहां के नागरिकों को अवैध रूप से भारत मे घुस जाना चाहिए?क्या हमारा देश शरणार्थी स्थल है? अगर नहीं तो तस्लीमा नसरीन क्युँ रह रही है यहाँ ?सलमान रुश्दी क्युँ वीजा पाता है ? जब उसके कृत्य से देश का एक वर्ग आहत होता है अगर हां तो यह नियम सबके लिए क्यों नहीं और अगर हाँ तो दोगलापन क्युँ ? सब भगाए जाएं बिना धर्म देखे निष्पक्ष भाव से,हमारे देश मे वैसे ही समस्याएं कम नहीं जो यह एक नई समस्या आए।
देश में दोगलापन की पराकाष्ठा पार कर चुकी है,चाहे कोई कुछ भी कहे भारत मे गोहत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए ।एक पशु जिस पर देश के बहुसंख्यक लोगो की श्रृद्धा है उसके वध पर राष्ट्र द्रोह लगाकर मृत्यु दंड का प्रावधान क्युँ नहीं होना चाहिए ? किसने रोका है ऐसा करने से ?कांग्रेस की सरकार तो निकम्मी थी ही पर ये सरकार तो "पिंक रिवोल्यूशन" के खिलाफ वोट लेकर आई थी ? 7 महीने में गोहत्या के विरूद्ध कुछ किया ? बिल्कुल नहीं ।भारत के छः सबसे बड़े मीट इक्सपोर्टर में से टाप 4 हिन्दू धर्म के हैं और वो भी ब्राह्मण समाज के हैं और बेहद असरदार हैं विदेशों मे व्हाइट मीट(गो मांस) की जबरदस्त डिमांड होती है तो इसे कोई कार्रवाई हुई रोकने की ? कि हमारी गऊ माता की रक्षा हो सके ?,सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि गऊ हत्या रोकने के कड़े कानून पर कोई विवाद भी नहीं है और देश का एक एक मुसलमान हो या पार्टियां सरकार का साथ देंगीं फिर भी दोगलापन क्युँ ? क्या है अब मजबूरी ?
आप बताएंगे क्युँ ?

Thursday, 1 January 2015

FRIDAY SPECIAL..

CHALO PARTY TIME HO GAYA

-- Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)



Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)



Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

SADA GHAR HAWA TE HAI 

Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)


JAI HOOOOO

Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

JUNE MEIN YAHA JANE HAI PACKING SHURU KARO

Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

AAJ AUNTY HAWA MEIN UDER RAHAI HAI
         BENJI KITHE GIR NA JAYEO

Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)


Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

OYE YE  KI HO GAYA TENU MAKE UP KAT KARIYA KAR YAAR
Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)


PAAPI PET K LIYE ITNA KAAM KARNA PADTA HAI 
Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

TAMASHA DEKHA PAISA FEAK
Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

OYE TU MERE NAAL JADA BAAKWAS NA KARIYA KAR, KINI VAARI SAMJHYA HAI TENU SAALE

Great Friday Wallpaper Mix (63 pics)

noname.gif

Morning pics...


Great Christmas Wallpapers Christmas Backgrounds


--

Pretty Fairy Wallpapers Fantasy

Lovers Dream Hd Wallpapers

Wallpapers Spring Wallpapers Beautiful Lily Flower Wallpapers










Water Street in Venice, Italy Wallpaper






मैं बढ़ा ही जा रहा हूँ, पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।

मैं बढ़ा ही जा रहा हूँ, पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।
चल रहा हूँ, क्योंकि चलने से थकावट दूर होती
जल रहा हूँ क्योंकि जलने से तमिस्त्रा चूर होती
गल रहा हूँ क्योंकि हल्का बोझ हो जाता हृदय का
ढल रहा हूँ क्योंकि ढलकर साथ पा जाता समय का ।
चाहता तो था कि रुक लूँ पार्श्व में क्षण-भर तुम्हारे
किन्तु अगणित स्वर बुलाते हैं मुझे बाँहे पसारे
अनसुनी करना उन्हें भारी प्रवंचन कापुरुषता
मुँह दिखाने योग्य रक्खेगी ना मुझको स्वार्थपरता ।
इसलिए ही आज युग की देहली को लाँघ कर मैं-
पथ नया अपना रहा हूँ
पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।
ज्ञात है कब तक टिकेगी यह घड़ी भी संक्रमण की
और जीवन में अमर है भूख तन की, भूख मन की
विश्व-व्यापक-वेदना केवल कहानी ही नहीं है
एक जलता सत्य केवल आँख का पानी नहीं है ।
शान्ति कैसी, छा रही वातावरण में जब उदासी
तृप्ति कैसी, रो रही सारी धरा ही आज प्यासी
ध्यान तक विश्राम का पथ पर महान अनर्थ होगा
ऋण न युग का दे सका तो जन्म लेना व्यर्थ होगा ।
इसलिए ही आज युग की आग अपने राग में भर-
गीत नूतन गा रहा हूँ
पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।
सोचता हूँ आदिकवि क्या दे गये हैं हमें थाती
क्रौञ्चिनी की वेदना से फट गई थी हाय छाती
जबकि पक्षी की व्यथा से आदिकवि का व्यथित अन्तर
प्रेरणा कैसे न दे कवि को मनुज कंकाल जर्जर ।
अन्य मानव और कवि में है बड़ा कोई ना अन्तर
मात्र मुखरित कर सके, मन की व्यथा, अनुभूति के स्वर
वेदना असहाय हृदयों में उमड़ती जो निरन्तर
कवि न यदि कह दे उसे तो व्यर्थ वाणी का मिला वर
इसलिए ही मूक हृदयों में घुमड़ती विवशता को-
मैं सुनाता जा रहा हूँ
पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।
आज शोषक-शोषितों में हो गया जग का विभाजन
अस्थियों की नींव पर अकड़ा खड़ा प्रासाद का तन
धातु के कुछ ठीकरों पर मानवी-संज्ञा-विसर्जन
मोल कंकड़-पत्थरों के बिक रहा है मनुज-जीवन ।
एक ही बीती कहानी जो युगों से कह रहे हैं
वज्र की छाती बनाए, सह रहे हैं, रह रहे हैं
अस्थि-मज्जा से जगत के सुख-सदन गढ़ते रहे जो
तीक्ष्णतर असिधार पर हँसते हुए बढ़ते रहे जो
अश्रु से उन धूलि-धूसर शूल जर्जर क्षत पगों को-
मैं भिगोता जा रहा हूँ
पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।
आज जो मैं इस तरह आवेश में हूँ अनमना हूँ
यह न समझो मैं किसी के रक्त का प्यासा बना हूँ
सत्य कहता हूँ पराए पैर का काँटा कसकता
भूल से चींटी कहीं दब जाय तो भी हाय करता
पर जिन्होंने स्वार्थवश जीवन विषाक्त बना दिया है
कोटि-कोटि बुभुक्षितों का कौर तलक छिना लिया है
'लाभ शुभ' लिख कर ज़माने का हृदय चूसा जिन्होंने
और कल बंगालवाली लाश पर थूका जिन्होंने ।
बिलखते शिशु की व्यथा पर दृष्टि तक जिनने न फेरी
यदि क्षमा कर दूँ उन्हें धिक्कार माँ की कोख मेरी
चाहता हूँ ध्वंस कर देना विषमता की कहानी
हो सुलभ सबको जगत में वस्त्र, भोजन, अन्न, पानी ।
नव भवन निर्माणहित मैं जर्जरित प्राचीनता का-
गढ़ ढ़हाता जा रहा हूँ ।
पर तुम्हें भूला नहीं हूँ ।।

Dil Ki Tanhai Barti Hai,,

Jab Raat Bohat Ho Jati Hai, Or Dil Ki Tanhai Barti Hai,,,

""Ek Shakhs Bohat Yaad Aata Hai, Hum Yaadon Mein Kho Jatey Hain,,,

""Jab Tanha Beth K Khuwabon Ki, Ek Duniya Dil Mein Basti Hai,,,

""Kuch Sapney Sach Ho Jatey Hain, Kuch Sapney Toot Bhi Jatey Hain,,,

""Jab Yaadein Hadd Sey Guzarti Hain, Ek Ajab Tamasha Hota Hai,,,

""Kabhi Hanstey Hain Kabhi Rotey Hain, Or Pagal Sey Ho Jatey Hain,,,

""Jab Dil Ki Dharkanein Poochti Hain, Kiyon Raat Gaye Tum Jagtey Ho,,,

""Hum Ro Kar Chup Ho Jatey Hain, Or Janey Kab So Jatey Hain.

लो दिन बीता, लो रात गई,

लो दिन बीता, लो रात गई,
सूरज ढलकर पच्छिम पहुँचा,
डूबा, संध्या आई, छाई,
सौ संध्या-सी वह संध्या थी,
क्यों उठते-उठते सोचा था,
दिन में होगी कुछ बात नई।
लो दिन बीता, लो रात गई।

धीमे-धीमे तारे निकले,
धीरे-धीरे नभ में फैले,
सौ रजनी-सी वह रजनी थी
क्यों संध्या को यह सोचा था,
निशि में होगी कुछ बात नई।
लो दिन बीता, लो रात गई।

चिड़ियाँ चहकीं, कलियाँ महकी,
पूरब से फिर सूरज निकला,
जैसे होती थी सुबह हुई,
क्यों सोते-सोते सोचा था,
होगी प्रातः कुछ बात नई।
लो दिन बीता, लो रात गई,